ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाकर स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण हेतु करें भागीरथ प्रयास: जिलाधिकारी

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एमआरएफ सेंटरों की स्थिति, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालन तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटरों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जहां कूड़े का अधिक संग्रहण हो रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए एमआरएफ सेंटर स्थापित किए जाएं। समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 10 एमआरएफ सेंटर निर्मित हैं, जिनमें से 8 संचालित हैं जबकि 2 अभी शुरू नहीं हो सके हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों को शीघ्र पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पूरी तरह क्रियाशील रहने चाहिए। साथ ही जसवंतनगर, भरथना और इकदिल में एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नगरों का निर्माण केवल औपचारिक प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए भागीरथ प्रयास करने होंगे।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एकत्रित कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण एमआरएफ सेंटरों पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कूड़ा रास्ते में न गिराया जाए और न ही यमुना नदी में डंप किया जाए। प्रत्येक वार्ड का कूड़ा सीधे एमआरएफ सेंटर तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छता व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तथा आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, इसलिए संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जहां भी अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। मैरिज होम एवं अन्य संस्थानों द्वारा खुले में कूड़ा फेंकने की शिकायतों पर संबंधितों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने और कूड़ा उठाने की लागत की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) की प्रभावी वसूली एवं उसके पारदर्शी लेखा-जोखा पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन शौचालयों का संचालन स्थानीय निकाय प्रभावी ढंग से नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें सुलभ संस्था के माध्यम से संचालित कराया जाए। एसबीआई बैंक के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी करने तथा नियमों का पालन न करने पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और स्थानीय निकायों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई करते हुए स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल नगरीय व्यवस्था स्थापित करने का आह्वान किया।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...