विश्व युवा कौशल दिवस पर ‘युवा कौशल पुरस्कार-2026’ एवं ‘सरिता सहायता अभियान’ का लोकार्पण, प्रतिभाशाली युवाओं और महिलाओं का हुआ सम्मान

Share This

 कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, इटावा के तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर युवा कौशल पुरस्कार-2026 एवं सरिता सहायता अभियान के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अवनीश त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करते हुए कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद के ऐतिहासिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिभा और आत्मविश्वास ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान होते हैं। यदि किसी के पास कौशल और दृढ़ संकल्प है तो सफलता निश्चित रूप से उसके कदम चूमती है।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और आत्मनिर्भरता का संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन, प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कौशल विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत बालिकाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कौशलयुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और जन शिक्षण संस्थान इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहायता के लिए प्रत्येक थाने में महिला सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1912 तथा साइबर अपराध संबंधी शिकायतों के लिए 1930 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।

इस अवसर पर युवा कौशल पुरस्कार-2026 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में विमला देवी कौशल एवं उद्यमिता के क्षेत्र में मोना कुशवाह कृषि क्षेत्र में एक प्रगतिशील किसान, शूटिंग में ऋतु भदौरिया तथा खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आच्छादिता भदौरिया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेघा ठाकुर, रविंद्र चौहान, नमिता तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...