अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

Share This

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और माता जी का नाम श्रीमती राजवती चौरसिया है। उनकी पत्नी का नाम सरिता चौरसिया है और बेटा  पीयूष है।

अन्नू चौरसिया ने अपनी प्राथमिक शिक्षा जियालाल मंदिर स्कूल में पूरी की। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में एम.ए राजनीती शास्त्र की उपाधि हासिल की। अन्नू चौरसिया एक युवा पत्रकार जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता के इस मुकाम को पाया है। उन्होंने अपने पत्रकारिता के कैरियर में एक एक सीढ़ी चढ़कर सफलता प्राप्त की है। अन्नू का मानना है इस सफर में सबसे अहम योगदान उनके पिता का रहा,अन्नू आज भी अपने पिता को याद कर भावुक हो जाते है। अन्नू अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता पिता और गुरु को देते है।

अन्नू चौरसिया के कैरियर की शुरुआत 2006 में कैमरामैन के रूप में हुई। उन्होंने इटीवी और आज तक न्यूज़ चैनल में कैमरामैन के तौर पर कार्य किया। सन् 2014 से 2022 तक उन्होंने रिपोर्टर के रूप में न्यूज नेशन में काम किया। उनका ये कार्यकाल बहुत सी महाव्त्पूर्ण सफलताओ से भरा पड़ा है। वर्तमान में वे जी न्यूज के जिला संवाददाता पद पर हैं।

अन्नू चौरसिया के कार्यकाल में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को जरूरी माना जाता है। उन्होंने निर्भीकता के साथ काम करने का प्रयास किया है और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। जरूरतमंद लोगों को उनके कार्यों के अनुसार मदद कराई है। उन्होंने खोए हुए बच्चों को अपनी खबरों के माध्यम से उनके परिजनों से मिलवाया है। उन्होंने जनता को खबरों के माध्यम से न्याय दिलाने का हमेशा प्रयास किया है।

अन्नू चौरसिया ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों के इंटरव्यू भी किए हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कमाल, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, तेजप्रताप धर्मेंद्र अंशुल यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, राजबब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राकेश टिकैत, संजय जोशी, साक्षी महाराज, शीला दीक्षित, अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू , स्वामी प्रसाद मौर्य, अपर्णा यादव, जयंत चौधरी, बिहार के नेता साधु यादव समेत अन्य नेताओं का इंटरव्यू लिया हैं।

अपनी पेशेवर यात्रा में, अन्नू चौरसिया ने फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन लोगो इंटरव्यू लिए है। उन्होंने मालिनी अवस्थी, कैलाश खेर, मीका सिंह, कॉमेडियन आसरानी, प्राची देसाई, राखी सावंत, माधुरी दीक्षित आदि के इंटरव्यू किए भी लिए हैं।
अन्नू चौरसिया अपनी कार्यक्षमता और प्रतिष्ठा के कारण बहुत प्रसिद्ध हैं और उन्हें अपने काम में अद्वितीय योगदान के लिए बहुत सम्मान और पुरस्कार मिले हैं। अन्नू चौरसिया एक प्रतिभाशाली युवा पत्रकार हैं और उन्हें युवा पत्रकारों में सबसे तेजी से सफल होने वाला माना जाता है। उनके करियर में उनकी मेहनत, समर्पण और लगन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अपने पेशेवर यात्रा में, उन्होंने नवीनतम समाचारों के लिए तेजी से काम किया है और उनका काम उनकी मेहनत और व्यापक ज्ञान का परिणाम है। उन्होंने अपने पत्रकारिता कौशल को सजाया है और अद्यतन रखने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। इससे वह अपने दर्शकों को त्वरित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने में सफल रहे हैं।
उनकी सफलता का एक अहम हिस्सा उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और योग्यता में छिपा हुआ है। वे नवीनतम समाचार को ताजगी और गहराई के साथ प्रस्तुत करने में माहिर हैं और अपने काम में लगन के साथ पूरी प्रोफेशनलिज्म दिखाते हैं। उनका संवेदनशील दृष्टिकोण, व्यापक ज्ञान और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी निपुणता ने उन्हें एक प्रमुख नाम बनाया है।

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...