इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

Share This

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल निवासी हैं। इनके पिता श्री अजय श्रीवास्तव व माँ श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव व पत्नी श्रीमती संध्या श्रीवास्तव सहित एक पुत्री नव्या है। इनकी जन्मतिथि 18 दिसम्बर, 1989 है।

परास्नातक शिक्षित तनुज श्रीवास्तव बीते करीब 10 वर्षों से भरथना क्षेत्र की पत्रकारिता में अपने सुस्पष्ट शब्दकोश व उत्कृष्ट लेखनी के कारण पहचाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक वॉयस ऑफ लखनऊ व इटावा लाइव में तहसील संवाददाता के रूप में कार्य करके आम जनमानस को अपने संकलित समाचारों से रूबरू करवा रहे हैं। साथ ही फेसबुक पर ‘‘भरथना न्यूज‘‘ नाम से संचालित पेज भरथना की पत्रकारिता में अहम स्थान बनाये हुए है।

उनकी समाजहित की जन सामान्य खबरों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक खबरों में ज्यादा दिलचस्पी रहती है। शब्दों का एक-एक कण पिरोकर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाली उनके द्वारा लिखित खबरें पाठकों की प्रमुख पसन्द रहती है और पाठक प्राथमिकता के आधार पर उनकी खबरों का पठन-पाठन भी करते हैं।

भरथना तहसील क्षेत्रान्तर्गत पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रेरणा संस्थान भरथना (इटावा) द्वारा डा0 ईश्वरी प्रसाद पाण्डेय पत्रकारिता सम्मान- 2017 से सम्मानित भी किया गया था। साथ ही समय-समय पर समाज में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी राजनैतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।

सबसे अहम बात तो यह है कि तनुज श्रीवास्तव की पत्रकारिता में चापलूसी व चाटुकारिता का कोई स्थान नहीं है, जो उनके स्वभाव का साफ-सुथरा आइना है। उनका मानना है कि समाचार लेखन के दौरान उचित व सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग पाठक के दिल में जगह बनाते हैं तथा समाचार पठन-पाठन के दौरान एक अनोखी छाप छोडते हैं।

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...