हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

Share This

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक है। उनके उदार विचार और समर्पण की वजह से उन्होंने इटावा की पत्रकारिता को नई दिशा और प्रतिष्ठा प्रदान की। पत्रकारिता हमारे समाज की रूपरेखा तैयार करती है। जब इसके पीछे कुशल और समर्पित पत्रकार होते हैं, तो उस समाचार की सटीकता और मूल्य बढ़ जाता है। इटावा में हेम कुमार शर्मा खबरों के जानकार, बेहद शौम्य, उदार और नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार का नाम है।

हेम कुमार शर्मा का जन्म 24 जनवरी 1959 को उत्तर प्रदेश के   जनपद इटावा के कस्बा बसरेहर में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. देवी दास शर्मा और मां का नाम स्व. हरिकेश कुमारी था। हेम कुमार शर्मा की पत्नी का नाम श्रीमती विनोद बाला है, उनके दो बेटे है मधुर शर्मा और ध्रुव उर्फ अभिषेक शर्मा, मधुर शर्मा अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित करने में प्रयासरत है। हेम कुमार शर्मा की दो बेटियां है पूजा शर्मा और ऋचा शर्मा।

हेम कुमार शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बसरेहर गांव में पूरी की और उच्च शिक्षा जनपद मथुरा से प्राप्त की। उनका शिक्षा के प्रति लगाव उन्हें पत्रकारिता में आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित हुआ।

हेम कुमार शर्मा ने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक इटावा मेल से की वहां उन्होंने तीन साल तक कार्य किया। बाद में उन्होंने दैनिक जागरण इटावा में लगातार 27 साल तक संवाददाता के रूप में काम किया।

हेम कुमार शर्मा का जीवन समाजसेवा में भी समर्पित रहा। वे श्री रामलीला समिति बसरेहर के संयोजक है और उस समिति में बीते 30 साल से लगातार सेवा दे रहे है, 25 साल लगातार रावण की भूमिका निभाई, इनके नेतृत्व में बसरेहर रामलीला के कलाकारों को सैफई महोत्सव में भी रामलीला का मंचन करने का मौका मिला।

बसरेहर रामलीला से सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ अजंट सिंह यादव सहित कई प्रमुख लोग रामलीला में कई दशकों से भाग ले रहे हैं। उनकी समाजसेवा और पत्रकारिता में दृढ निष्ठा है, जिससे वे लोगों के दिलों में बसे है।

हेम कुमार शर्मा समाज में हो रहे बदलावों के प्रति उत्साहित रहते है और उन्हें सुधारने के लिए पत्रकारिता के माध्यम से सक्रिय रूप से काम करते है। हेम कुमार शर्मा का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान अमूल्य है, इससे उन्हें लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह मिली। 1999 में जब मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से डाकू मारो अभियान का श्री गणेश किया, उसी दिन बीहड़ में कुख्यात दस्यु निर्भय गुर्जर द्वारा विशाल यज्ञ की खबर प्रकाशित कराकर राष्टीय मीडिया को बीहड़ में लाने की अहम भूमिका निभाई थी।

कचहरी में रोजाना काफी समय देकर गरीबों मजलूमों के दर्द को प्रमुखता से प्रकाशित करके उनकों राहत दिलवाने में योगदान किया। हेम कुमार शर्मा मार्च 2022 में ह्रदयाघात के बाद अब घर से ही लेखन का कार्य कर रहे हैं, उनका पत्रकारिता के प्रति समर्पण और सेवाभाव उन्हें अभी भी सक्रिय किए हुए है।

हेम कुमार शर्मा की लेखनी और रिपोर्टिंग दोनों ही शानदार है। उन्होंने अपने विचारों और जानकारी से लोगों को सच्चाई की ओर मोड़ने का प्रयास किया। उन्हें लोगों की समस्याओं और मुद्दों को उजागर करने में खास महारत हासिल है। इससे उन्हें समाज में गहरी पहचान मिली और लोगों के दिलों में स्थान बनाया।

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...