शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

Share This

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा किया, गौरव डुडेजा की माँ श्रीमती उर्मिला डुडेजा, आर्य कन्या इंटर कालेज इटावा से शिक्षिका के पद से सेवानिवृत है।

गौरव डुडेजा का जन्म मई 1971 में इटावा में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कालेज में प्राप्त की। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई कर्म क्षेत्र महाविद्यालय इटावा से की।

पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जहां सत्य, न्याय और लोकहित की रक्षा करने वाले कई महान पत्रकारों ने अपनी पहचान बनाई है। एक ऐसे उदाहरण के रूप में गौरव डुडेजा का नाम प्रमुख है, जो एक निडर और कर्मठ पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं। उनकी सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति कही जाती है।

गौरव डुडेजा ने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1991 से हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण के साथ की और उसके बाद से ही विगत 32 वर्ष से वे लगातार इस अग्रणी समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए है। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार का गौरव भी प्राप्त है। गौरव डुडेजा वर्तमान में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ के तौर पर सेवायें दे रहे हैं उन्होंने इस अवधि में कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग की है, जिसमें रामजन्म भूमि आंदोलन मुख्य रहा। उन्होंने इस दौरान जनपद में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाई। उनकी रिपोर्टिंग सामान्य जनता के लिए ज्ञानवर्धक है।

कोरोना काल में, जब पूरा देश अपने घरों में कैद था, गौरव डुडेजा और उनकी टीम ने अपनी पूरी मेहनत और संघर्ष के साथ इटावा के आम जनमानस को सटीक और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाईं और लोगों के दुखदर्द में पूरी जिम्मेदारी से उनका साथ दिया। उन्होंने सभी की मदद करने के लिए अपनी पत्रकारिता को समर्पित किया है। उनके पत्रकारिता के करियर में कई बार संघर्षों का सामना करना पड़ा है, कठिनाइयों ने उनके सामर्थ्य को चुनौती दी है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वे आम जन मानस के लिए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे हैं और न्याय की मांग की है।

सुनीता डुडेजा, गौरव डुडेजा की पत्नी, एक समझदार और प्रेरणादायक महिला हैं। एक कहावत है कि सफल व्यक्ति के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है, और यह बिल्कुल सही है। सुनीता ने हमेशा गौरव के साथ खड़ी रहकर उन्हें समर्थन दिया है और उनके सपनों को पूरा करने में मदद की है। उनका साथ गौरव के लिए एक आशीर्वाद साबित हुआ है। गौरव सुनीता के दो बेटे है नितिन और निखिल।

गौरव डुडेजा ने अपने पत्रकारिता के कार्यकाल में लाखों लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इटावा लायन सफारी के बारे में शानदार रिपोर्टिंग की, जो दैनिक जागरण में पूरे देश में छपी। उन्होंने महिला आजीविका मिशन से जुड़ी कहानी प्रस्तुत की, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी। उन्होंने दैनिक जागरण के सड़क सुरक्षा अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें जनपद इटावा के ढाई लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

इसके अलावा, गौरव डुडेजा ने दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, प्रतिभा सम्मान समारोह जनपद के होनहार बच्चों को सम्मानित किये जाने वाला एक व्यापक कार्यक्रम है  गौरव डुडेजा ने प्रतिभा संपन्न बच्चों को उनके जीवन में सफलता के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। उन्होंने जिले के आला अधिकारीयों और चिकित्सकों से मिलकर जनमानस की समस्याओं का निस्तारण कराया है। उन्होंने जनपद के मोहल्लों की समस्याओं को लेकर कई अभियान चलाए हैं, जिसमें दैनिक जागरण आपके द्वार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सैफई महोत्सव को चुनौतीपूर्ण कवर किया है और अपनी रिपोर्टिंग से पाठकों को उसी दिन की खबरें पहुंचाईं। उन्होंने पूरे जिले में एक लाख लोगों द्वारा की गई सर्वधर्म प्रार्थना अभियान को भी सफलतापूर्वक संचालित किया।

गौरव डुडेजा की पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी अद्वितीय प्रवृत्ति और सामर्थ्य के कारण वे एक विशिष्ट व्यक्तित्व के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुके हैं। उनके द्वारा किए गए कार्य न सिर्फ इटावा की दृष्टि में महत्वपूर्ण हैं, बल्कि उनकी रिपोर्टिंग का प्रभाव पूरे देश में दिखता है।

वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी लिखते है की गौरव डुडेजा जी एक पत्रकार से पहले ऐसे मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति हैं जो हर छोटे से छोटे व्यक्ति के साथ हर मौके पर साथ खड़े होते आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने जिले की पत्रकारिता में इतनी लंबी लकीर खींच दी है कि उससे आगे निकलना आज के दौर में आसान ही नहीं बल्कि बहुत ही कठिन कार्य है।

इटावा में एबीपी न्यूज़ के पत्रकार अमित मिश्रा ने गौरव डुडेजा के बारे में कहा कि उनकी पत्रकारिता हम सबको प्रेरणा देती है। पत्रकारिता क्षेत्र में गौरव डूडेजा एक मील का पत्थर के साथ इटावा का गौरव साबित हो रहे हैं। उनसे हमें पत्रकारिता की छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिली। उन्होंने हमें समझाया सिखाया और हमेशा गुरु की भूमिका में हमारे पीछे साए की तरह खड़े रहे हैं

इटावा लाइव टीम की ओर से गौरव डुडेजा के लिए ऊर्जावान शुभकामनाएं, हम उनके उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना करते है। हम सुनीता भाभी को भी ह्रदय से शुभकामनाएं प्रेषित करते है और उम्मीद रखते की आप इसी तरह गौरव जी पर अपना कठोर अनुशासन और प्रेम बनाये रखे।

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...