एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

Share This

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव, जब कांटे के संघर्ष में अपने कट्टर राजनैति‍क प्रति‍द्वन्‍दी मुलायम सिंह यादव(लोकदल) को हराया था। इटावा जनपद के ग्राम खरगपुर सरैया में महेन्‍द्र सिंह यादव के बड़े पुत्र के रूप में  22 अप्रैल 1939 को हुआ। इएटरमीडि‍एट तथा स्‍नातक की पढ़ाई इटावा में करने के बाद लखनऊ वि‍श्‍ववि‍द्यालय से वकालत की शि‍क्षा ग्रहण की। 22 मई 1955 को कृष्‍णा देवी से हुआ। 1960 में सहकारि‍ता आंदोलन से सक्रि‍य रूप से जुड़े। 1962 से 1970 तक जि‍ला वि‍कास संघ लि‍0 इटावा एंव 1964 से 1970 तक जि‍ला सहकारी बैंक लि‍0 इटावा के नि‍देशक पद पर रहे।

जनपद की भरथना वि‍धानसभा क्षेत्र से वर्ष 1969 में वि‍धायक चुने जाने के बाद बलराम सिंह यादव को उत्‍तर प्रदेश की चन्‍द्रभान गुप्‍त सरकार में उपमंत्री बनने का सौभाग्‍य पहलीबार प्राप्‍त हुआ। वर्ष 1980 में जसवन्‍तनगर वि‍धानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद  1984 तक उत्‍तर प्रदेश सरकार में 16 वि‍भागों के कैबि‍नेट मंत्री रहे। 1984 में हुये लोकसभ चुनाव में वह मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव जीतने में सफल रहे। इसी दौरान 1984 से 1988 तक पहले उ0 प्र0 कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष रहे फि‍र 1988 से 1990 तक अध्‍यक्ष रहे। 1990 में राज्‍य सभा सदस्‍य चुने गये। 1991 में बनी केन्‍द्र की तत्‍कालीन नरसिंह राव सरकार में खान राज्‍य मंत्री रहे और 1996 तक इस पद कायम रहे।

कांग्रेस से मोह भंग होने पर बलराम सिंह 1998 में समाजवादी पार्टी में शामि‍ल हो गये और उन्‍हे पार्टी का राष्‍टीय महासचि‍व ही नहीं बनाया गया बल्‍ि‍क पार्टी ने उन्‍हें इसी वर्ष हुये लोकसभा चुनाच में मैनपुरी से प्रत्‍याशी घोषि‍त और वह चुनाव जीतने में भी सफल रहे। एक वर्ष बाद 1999 में हुये लोक सभा चुनाव में बलराम सिंह फि‍र से मैनपुरी से चुनाव लड़े और वि‍जयी रहे, लेकि‍न 2004 में हुये लोकसभा चुनाव में बलराम सिंह यादव ने पार्टी बदल कर चुनाव और इस बार पार्टी थी भारतीय जनता पार्टी तो सामने थे समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव, लेकि‍न इसमें जीत मि‍ली मुलायम सिंह यादव को। 4 जुलाई 2005 को बलराम सिंह यादव का नि‍धन हो गया।

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...