Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Share This

Thank You Etawah…

इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर रखी गई थी“बस एक क्लिक में जाने अपना इटावा।” उस समय यह केवल एक सोच थी, लेकिन आज वही सोच इटावा के लाखों लोगों के दिलों से जुड़ चुकी है।

इटावा लाइव ने कभी खुद को किसी दूसरे की तुलना में नहीं रखा। हमारी प्राथमिकता शुरू से स्पष्ट रही — सिर्फ़ इटावा। इटावा की खबरें, इटावा का इतिहास, इटावा के प्रसिद्ध और प्रेरणादायक लोगों की बायोग्राफी, ऐतिहासिक स्थल और सामाजिक मुद्दे, कंटेंट की दिशा जानबूझकर इटावा तक ही सीमित रखी गई।

बीते समय में हमें यह समझ आया कि यह निर्णय बिल्कुल सही था। जब कोई मंच अपने लोगों और अपने क्षेत्र पर ईमानदारी से केंद्रित रहता है, तो लोग भी उसे अपना मान लेते हैं। हमारा कंटेंट कई बार सख़्त रहा, कई बार सवाल उठाने वाली और कई बार भावनात्मक भी, लेकिन हर बार सच्चाई का साथ  ज़िम्मेदारी के साथ की गई।

Support Etawah Live

आज गर्व के साथ यह कहना संभव है कि सिर्फ़ इटावा से जुड़े कंटेंट को प्रतिदिन 1.5 लाख से अधिक लोग हमारे पोर्टल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुँचते हैं। यह आँकड़ा हमारे लिए उपलब्धि से ज़्यादा एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि इससे यह भरोसा झलकता है कि लोग हमसे सटीक, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी की उम्मीद रखते हैं।

इटावा लाइव का उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि बिना दिखावे के अपने शहर को उसकी सच्चाई के साथ सामने लाया जाए। इटावा की गलियाँ, आवाज़ें, समस्याएँ, उपलब्धियाँ और इतिहास — सब कुछ वैसा ही, जैसा ज़मीन पर है। अगर आज इटावा लाइव यहाँ तक पहुँचा है, तो यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे इटावा की सहभागिता और विश्वास का परिणाम है।
आज दिल से बस इतना कहना है — Thank You Etawah 🙏

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...