‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

Share This

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में भी रह चुका है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जि‍ले की कुल आबादी 15 लाख 79 हजार160है। जनपद मे 5 तहसीलें सदर इटावा, भरथना, जसवन्‍तनगर, चकरनगर और सैफई है।  8 ब्‍लाक महेवा, भरथना, ताखा, बसरेहर, बढ़पुरा, चकरनगर, जसवन्‍तनगर तथा  सैफई हैं। कुल थानों की संख्‍या 19 है। ये सदर कोतवाली, थाना सि‍वि‍ल लाइन, इकदि‍ल, भरथना, ऊसराहार, बकेवर, चकरनगर, सहसों, भरेह, जसवन्‍त नगर, सैफई, बलरई, बसरेहर, चौबि‍या, पछांयगांव,   लवेदी, बि‍ठौली, वैदपुरा, बढ़पुरा जबकि‍ एक महि‍ला थाना भी है।

इटावा की धरती कि‍तनी पावन और तपोभूमि‍ है इसका पता सहसा नहीं चलता, यदि‍ इति‍हास के पन्‍ने खंगाले तो जो कुछ भी मालूम पड़ता है उससे इस धरा पर रहने और जन्‍मे लोगों को अपनी खुशकि‍स्‍मती पर नि‍श्‍ि‍चत तौर पर काफी गर्व की अनुभूति‍  होगी। इष्‍टि‍कापुरी हर प्राणी की अभीष्‍ट कामना पूर्ण करने वाली तपोभूमि‍ रही है। चतुर्दिक वाहि‍नी यमुना के तट पर शैवतंत्र,साधना एंव शक्‍ि‍त साधना के पवि‍त्र स्‍थल रहे है। काली वाहन,कालीबाड़ी एंव खटखटा बाबा के समाधि‍ स्‍थल भी है। श्री वि‍द्यापीठ एंव यमुना के सभी घाट कि‍सी न कि‍सी साधना पद्धति‍ के सि‍द्ध स्‍थल रहे हैं।  यही वह जगह है जहां पर नंका नरेश रावण और महर्षि वशि‍ष्‍ठ ने भी तपस्‍या की। बात देवालयों की करें तो कुन्‍डेश्‍वर,भारेश्‍वर,नीलकंठेश्‍वर,सरसईनावर के हजारी महादेव के अलावा कालीवाहन लखना का कालि‍का मंदि‍र,बलरई के बीहड़ में स्‍ि‍थत ब्रहमाणी मंदि‍र शक्‍ि‍तपीठ ईष्‍ट प्राप्‍ति‍ के साधन है। यह शायद कम ही लोग ये जानते होंगे कि‍ यहीं पर पांडवों ने अज्ञातवास के एक वर्ष ही नहीं बि‍ताये थे, वरन भीम ने बकासुर नाम के राक्षस का वध भी कि‍या था। हिडि‍म्‍बा और बकासुर जैसे राक्षसों के प्रभुत्‍व वाला दुर्गम अरण्‍य भाग भी यहीं पर है और यहीं के द्ववन पर पांडवों ने महाभारत युद्ध की योजना भी बनाई थी। कहा जाता है कि‍ पांडव पुत्र वनवास और अज्ञातवास के दौरान ही खांडवप्रस्‍थ की घटना के बाद बार–बार इष्‍टि‍कापुरी(इटावा) आये। यहीं पर महर्षि धौम्‍य की सलाह पर द्रोपदी ने अजस्‍त ऊर्जा के स्रोत मार्तण्‍डोपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्‍त की थी इटावा पांडवों के कुल पुरोहि‍त महर्षि धौम्‍य का आश्रम ही नहीं बल्‍ि‍क अपने समय का विश्‍व का सबसे बड़ा शि‍क्षण संस्‍थान भी रहा, जहां आरूणि‍ और उपमन्‍यु जैसे अनगि‍नत शि‍ष्‍यों ने शि‍क्षा ग्रहण की।

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...