यूपीयूएमएस सैफई में पीएमओएस विषय पर सीएमई कार्यक्रम आयोजित

Share This

सैफई/इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी ऑफ इटावा के बैनर तले 3 जून 2026 को महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषय पीएमओएस (Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome) पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. कल्पना कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। अकादमिक सत्र में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की प्रो. डॉ. उर्वशी ने पीएमओएस के समग्र परिचय पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. वंदना गुप्ता ने पीएमओएस के प्रबंधन एवं उपचार पर जानकारी साझा की, जबकि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की डॉ. अमिता ने पीएमओएस में हाल के शोध एवं नवीनतम प्रगति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ. ममता सिंह, डॉ. तृप्ति यादव एवं डॉ. शाजिया ने की। वैज्ञानिक चर्चा सत्र में प्रो. वैभव कांति, डॉ. सोनिया विश्वकर्मा, डॉ. नूपुर मित्तल, डॉ. प्रगति द्विवेदी, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. सारिका एवं डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव ने पीएमओएस से संबंधित नवीन शोध, चिकित्सा पद्धतियों एवं नामकरण में हुए बदलावों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में यूपीयूएमएस सैफई एवं इटावा के लगभग 40 स्त्री रोग विशेषज्ञों ने सहभागिता की। विशेषज्ञों ने कहा कि इस प्रकार के सीएमई कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिया विश्वकर्मा एवं डॉ. आकांक्षा शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रगति द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...