इटावा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इटावा पुलिस द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। एसएसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों एवं आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया
