सूबेदार मेजर रघुराज सिंह सेना के ‘वेटरन्स अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित

Share This

इटावा। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी द्वारा सेना के उच्चतम सेवा पदक “वेटरन्स अचीवर्स अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कमांड मुख्यालय लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

सूबेदार मेजर रघुराज सिंह वर्ष 1985 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्ष 2015 में 30 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। अपने सैन्य कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन कारगिल एवं ऑपरेशन पराक्रम जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों से लेकर सियाचिन ग्लेशियर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम जैसे दुर्गम इलाकों में कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा की।

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं असहाय सैनिक परिवारों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए भारतीय पूर्व सैनिक लीग द्वारा वर्ष 2017 में उन्हें इटावा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद उनकी कार्यशैली एवं संगठन क्षमता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक लीग का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय के साथ मिलकर पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही डीएफसीसीआईएल एवं डीजीआर जैसी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर लगभग 1000 पूर्व सैनिकों को रोजगार दिलाने में सहयोग किया।

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उन्हें “वेटरन्स अचीवर्स अवॉर्ड” से सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर पूर्व सैनिकों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...