भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते के विरोध में भारतीय किसान संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Share This

 भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान संगठन और ‘देश बचाओ मोर्चा’ के कार्यकर्ताओं ने ताखा तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार जावेद अंसारी को सौंपा। संगठन ने समझौते को किसानों, खेतिहर मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि प्रस्तावित समझौता भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुपालकों, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा देश की आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकता है। किसान नेताओं का आरोप है कि इस समझौते से विदेशी उत्पादों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे देश के किसानों और छोटे कारोबारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि यह समझौता करोड़ों किसानों और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को प्रभावित कर सकता है। किसान नेताओं ने इसे किसानों के लिए घातक बताते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ऐसे समझौते को स्वीकार नहीं किया जाएगा जो कृषि क्षेत्र के हितों के विपरीत हो।

संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों की अनदेखी की गई तो ‘देश बचाओ मोर्चा’ और भारतीय किसान संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से देशव्यापी जन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा अतुल सक्सेना, अश्वनी शाक्य, अभय यादव, जीतू यादव, सुखवीर, बलवीर, सर्वेश, मनोज, संजीव, रॉकी, आदित्य, विक्की, लालजी सहित अनेक किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...