राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

Share This

  राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जनपद इटावा स्थित जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर संगठन को जन-जन तक पहुंचाने तथा उसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मिश्रा ने की। उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते हुए संगठन की भावी रणनीति तय की।

बैठक में सर्वसम्मति से केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष कई मांगें रखी गईं। इनमें यूजीसी से संबंधित काले कानून को वापस लेने, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) कानून के कथित दुरुपयोग पर सरकार से गंभीरता से विचार करने, गौ माता को राज्य माता घोषित करने, अयोध्या में हुई चोरी की घटना के दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई करने तथा लगातार सामने आ रही प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर प्रभावी कदम उठाने की मांग शामिल रही।

पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा। संगठन ने आवश्यकता पड़ने पर लखनऊ में सरकार का घेराव करने और प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार भटेले, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराधा दुबे, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आत्माराम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राम हरि अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष उत्कर्ष अग्निहोत्री, जिला महामंत्री नंद किशोर मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...