शिव मंदिर की जमीन से हटा अवैध कब्जा, प्रशासन ने पैमाइश कर सुरक्षित की भूमि

Share This

  ताखा तहसील क्षेत्र के जयसिंहपुरा पटियायत गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम ने मंदिर की भूमि की पैमाइश कराकर उसे सुरक्षित कराया तथा परिसर में पड़े अवैध मलबे को हटवा दिया।

जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुरा निवासी सुरेश चन्द्र पुत्र गजाधर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गाटा संख्या 336 और 337 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर गांव की एक महिला द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत में कहा गया था कि कब्जे के कारण मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है।

ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। बुधवार को एसडीएम श्वेता मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य, तहसीलदार जावेद अंसारी तथा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कराई और जेसीबी मशीन की सहायता से मेंढ़ बंधवाकर जमीन को सुरक्षित कराया।

बताया गया कि मंदिर के नाम दर्ज भूमि पर पूर्व में कराए जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसके संबंध में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विवाद के दौरान यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय भी बना, जब क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव पर आरोप लगाए गए। बाद में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। प्रशासनिक कार्रवाई और पैमाइश के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर मंदिर की भूमि को सुरक्षित कर दिया गया।

तहसीलदार जावेद अंसारी ने बताया कि मंदिर की भूमि की विधिवत पैमाइश कराकर उसे सुरक्षित कर दिया गया है तथा परिसर में पड़ा अवैध मलबा भी हटवा दिया गया है।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत व्यक्त करते हुए मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब श्रद्धालु बिना किसी बाधा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...