उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को लखनऊ में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह भेंट सौहार्द एवं आपसी संवाद के उद्देश्य से हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रघुवर दास का स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाले दोनों नेताओं की यह मुलाकात चर्चा का विषय रही। हालांकि बैठक के संबंध में किसी विशेष विषय या एजेंडे की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा देश और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुलाकात की तस्वीर भी साझा की गई।
