विश्व जनसंख्या सप्ताह पर यूपीयूएमएस सैफई में जागरूकता गोष्ठी आयोजित, जनसंख्या स्थिरीकरण पर दिया गया जोर

Share This

  विश्व जनसंख्या सप्ताह के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के स्त्री एवं प्रसूति विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार कल्याण विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने जनसंख्या स्थिरीकरण को स्वस्थ, शिक्षित एवं समृद्ध समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि संतुलित जनसंख्या ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा छोटे परिवार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. अजय सिंह ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में समाज की सक्रिय सहभागिता और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनजागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए लोगों से परिवार कल्याण कार्यक्रमों में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्षडॉ. कल्पना कुमारी ने परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों, प्रजनन स्वास्थ्य और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से ही परिवार नियोजन कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जा सकता है।

गोष्ठी का सफल संचालन परिवार नियोजन नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) प्रगति द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

विश्व जनसंख्या सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह गोष्ठी समाज में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...