अम्बेडकरनगर बना लखनऊ जोन की बैडमिंटन प्रतियोगिता का मेजबान, एसपी प्राची सिंह के निर्देशन में हुआ भव्य शुभारम्भ

Share This

अम्बेडकरनगर। खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता के संगम के रूप में लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (महिला एवं पुरुष वर्ग) का भव्य शुभारम्भ बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, अकबरपुर में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है।

15 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्नाव, हरदोई, अयोध्या, सीतापुर, लखनऊ एवं अम्बेडकरनगर की महिला एवं पुरुष पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव  प्राची सिंह ने सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है।

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, आवास, चिकित्सा, भोजन एवं यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि प्रतिभागी खिलाड़ी पूरी सुविधा और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकें।

“खेल भावना, एकता, अनुशासन और उत्कृष्टता” के संदेश के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता पुलिस बल के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करेगी। प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और खेल प्रेमियों ने भी आयोजन की सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...