मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में इटावा की रैंक 70 होना चिंता का विषय शीर्ष-10 में लाने के लिए करें विशेष प्रयास: डीएम

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जून 2026 की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों के आधार पर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जनपद की रैंक 70 होना चिंता का विषय है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने इंडिकेटरों में सुधार लाते हुए इटावा को प्रदेश के शीर्ष-10 जनपदों में शामिल कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में फैमिली आईडी योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परिवारों की फैमिली आईडी बनी होगी, उन्हीं के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसलिए सभी पात्र परिवारों की फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत सहायकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में इटावा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी गई। सोलर स्ट्रीट लाइट (ग्राम उन्नति), एकीकृत बागवानी विकास मिशन, खराब ट्रांसफार्मर शिकायत निस्तारण, पीएम कुसुम योजना, अंडा उत्पादन, मत्स्य संपदा योजना एवं स्टेट स्किल डेवलपमेंट में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए तथा इन योजनाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया गया। वहीं भवन निर्माण में दूसरे स्थान, 102 एम्बुलेंस सेवा में छठे स्थान तथा अन्य कई योजनाओं में भी संतोषजनक प्रदर्शन दर्ज किया गया।

हालांकि कुछ योजनाओं में खराब रैंकिंग पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जननी सुरक्षा योजना में जनपद को मात्र 2 अंक प्राप्त हुए और रैंक 72/75 रही। आईसीडीएस पोषण योजना, सेतु निर्माण, फैमिली आईडी और दैनिक विद्युत आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में भी अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दैनिक विद्युत आपूर्ति की खराब रैंकिंग पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फील्ड स्टाफ को सक्रिय कर नियमित सर्वे एवं मॉनिटरिंग कराने तथा आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की समयबद्ध छंटाई कराने पर भी जोर दिया, जिससे आपूर्ति बाधित न हो।

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि योजना के विभिन्न मानकों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारी कमजोर बिंदुओं की पहचान कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें, ताकि आगामी समीक्षा में बेहतर परिणाम सामने आएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में जनपद की रैंकिंग कमजोर है, उनमें विशेष प्रयास कर सुधार लाया जाए। सभी विभाग नियमित समीक्षा करें और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आगामी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में इटावा प्रदेश के शीर्ष-10 जनपदों में अपना स्थान बना सके।

बैठक में उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द् जिला विकास अधिकारीराकेश प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारीसंध्या रानी बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रिया शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...