अनियंत्रित होकर पलटी ईको वैन

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे यूपीडा एंबुलेंस से सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जिले के मरौरी, नूरिया निवासी जगदीश पुत्र हरिप्रसाद, राजेश पाल पुत्र रामचंद्र और सत्यपाल पुत्र मुन्नालाल अपने अन्य साथियों के साथ ईको वैन से उरई धान की रोपाई करने जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे भरथना और अछल्दा के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर-270 के पास सामने चल रहे एक ट्रक ने अचानक कट मार दिया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ईको वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को वैन से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल जगदीश को यूपीडा एंबुलेंस से तत्काल सैफई पीजीआई भेजा गया। जबकि राजेश पाल और सत्यपाल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। यूपीडा और संबंधित टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...