अतिक्रमण के विरूद्ध फिर चला प्रशासन का अभियान

Share This

भरथना- अवैध रूप से फुटपाथ पर लगने वाले हथठेलों के कारण दिनोंदिन बढती जा रही जाम की विकराल समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाये गये पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान को अतिक्रमणकारी ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करके ज्यों-ज्यों प्रशासन आगे बढता जाता है, त्यों-त्यों अतिक्रमणकारी फुटपाथ पर फिर से अपनी दुकानें सजाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान को पलीता लगा रहे हैं।

बताते चलें कि नगर के चारों प्रमुख मार्ग जवाहर रोड, आजाद रोड, बालूगंज, तिलक रोड, मोतीगंज आदि बीते कई महीनों से जाम की विकराल समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें कस्बा का बालूगंज मार्ग फुटपाथ पर अवैध रूप से लगने वाली दुकानों, हथठेलों के कारण पूरे दिन जाम की गिरफ्त में रहता है। साथ ही दुकानदारों द्वारा भी अपनी दुकान की सीमा से काफी बाहर फुटपाथ पर सामान रखने के चलते वाहनों व पैदल राहगीरों के लिए समुचित जगह नहीं मिल पाती है। जिससे पूरे-पूरे दिन जाम के झाम में लोगों को फंसने के लिए मजबूर होना पडता है।

जिला प्रशासन सहित उपजिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार की सांय को भी स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने के उद्देश्य से पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान हथठेला संचालक अपने-अपने अतिक्रमण वाले फुटपाथ स्थान को छोडकर गलियों में दौडते नजर आये। प्रशासन द्वारा सब्जी मण्डी, हनुमान गली, बालूगंज आदि मुहल्लों में फुटपाथ व सडकों पर अवैध सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले 49 व्यापारियों के 200-200 रूपये के चालान कर कुल 9800 रूपये की चालान जुर्माना की कार्यवाही की गई तथा ऐसे सभी व्यापारियों को कडी चेतावनी दी गई कि सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकान का सामान दुकान के अन्दर ही रखकर व्यापार करें। किसी भी दशा में फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। अन्यथा फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर लिया जायेगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने वालोें के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि ज्यों-ज्यों प्रशासनिक टीम कार्यवाही करके आगे बढती जाती है, त्यों-त्यों अतिक्रमणकारी पुनः फुटपाथ पर अपना कारोबार सजाकर प्रशासन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर हथठेला संचालकों ने बताया कि उनके द्वारा जिन-जिन भवन/दुकान स्वामियोें के सामने फुटपाथ पर जो दुकानें व हथठेला लगाये जाते हैं, उसके एवज में सम्बन्धित भवन/दुकान स्वामी प्रतिदिन मोटी रकम वसूलते हैं। अब देखना यह है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने में प्रशासन की जीत होती है या फिर अतिक्रमणकारियों का कारोबार इसी तरह फुटपाथ पर सजा रहेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका कर्मी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज दुबे, पवन पोरवाल, दीपक कुमार, अरविन्द शर्मा, गौरव यादव आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...