बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

Share This

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा जून माह से बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लगाए जाने की घोषणा के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।

व्यापारियों का कहना है कि ईंधन अधिभार लगाने से पहले नियामक आयोग से अनुमति नहीं ली गई है, जबकि बिजली उपभोक्ताओं से पहले से ही विभिन्न मदों में शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक और घरेलू बिजली बिलों में फिक्स चार्ज पहले से लागू है, ऐसे में अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता।

मांगपत्र में कहा गया है कि वाणिज्यिक श्रेणी (एलएमवी-2) के उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज और मिनिमम चार्ज दोनों वसूले जाते हैं। इसके अतिरिक्त घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिलों में 7.5 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी जोड़ी जाती है। व्यापारियों ने तर्क दिया कि विद्युत नियामक आयोग हर वर्ष उत्पादन लागत और खर्चों की समीक्षा कर जनसुनवाई के बाद बिजली दरों का निर्धारण करता है, इसलिए बीच सत्र में बिजली दरों में बढ़ोतरी करना उचित नहीं है।

व्यापारियों ने कहा कि इस तरह की अचानक बढ़ोतरी से एक गलत परंपरा की शुरुआत होगी और इसके प्रभाव से महंगाई बढ़ेगी, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। साथ ही उद्योग और व्यापार की लागत बढ़ने से प्रदेश के व्यापारी और उद्यमी आर्थिक रूप से प्रभावित होंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की कि ईंधन अधिभार के नाम पर बिजली बिलों में की जा रही 10 प्रतिशत की वृद्धि को तत्काल समाप्त करने के आदेश जारी किए जाएं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, सरदार मनदीप सिंह, हाजी अब्दुल मन्नान मंसूरी, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, संरक्षक हाजी शहंशाह वारसी, उद्योग मंच के महामंत्री राहुल दीक्षित, लाइनपार शहर अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, महिला प्रदेश मंत्री मंजूलता द्विवेदी, महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, युवा महामंत्री अजीत कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, सिकंदर वारसी, आफताब खान, हामिद, मीडिया प्रभारी इश्तायक कुरैशी, परिमित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...