चैयरमैन की सूझबूझ पर दुकानदारों में बनी सहमति

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कस्बा के मुहल्ला सब्जी मण्डी स्थित नगर पालिका कार्यालय के सामने सडक पर अतिक्रमण कर हथठेला व तख्त डालकर व्यापार करने वाले दुकानदारों को जिला प्रशासन के आदेश पर बीते माह चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था, जिससे पूरी सडक अतिक्रमण मुक्त हो गयी थी। किन्तु उस दिन से उन दुकानदारों के सामने आजीविका का गहरा संकट आ गया था। रोजी रोटी की खातिर उन दुकानदारों ने सभी प्रयास उपरान्त सफलता न मिलने पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के समक्ष अपनी गुहार लगायी। पालिकाध्यक्ष की सूझबूझ पर स्थायी दुकानदारों व हथठेला दुकानदारों के मध्य आगामी मात्र 18 दिनों तक उक्त स्थान पर व्यापार करने की सहमति बनी है।

सार्वजनिक रूप से हस्ताक्षरयुक्त हुए समझौते के सम्बन्ध में अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी सार्थक यादव छोटू ने बताया कि बीते माह जिला प्रशासन के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सब्जी मण्डी स्थित सडक को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया था, किन्तु उस समय से तख्त/हथठेला दुकानदार अपनी आजीविका को लेकर बेहद परेशान थे और उनके द्वारा पालिकाध्यक्ष के समक्ष अपनी गुहार लगायी गई। तब पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की सूझबूझ पर स्थायी दुकानदारों व हथठेला दुकानदारों के मध्य आगामी रक्षाबन्धन व जन्माष्टमी त्यौहार के मद्देनजर 18 अगस्त से 4 सितम्बर तक उक्त स्थान पर अस्थायी दुकानें संचालित करने पर सहमति बनी है तथा समझौता पत्र के अनुसार अगले दिन 5 सितम्बर से बिना किसी वाद-विवाद के अस्थायी हथठेला दुकानदार स्वतः ही उक्त स्थान पूरी तरह खाली कर देगें। 5 सितम्बर से उक्त स्थान पर हथठेला दुकानदार कोई व्यापार नहीं करेगें। निर्धारित समयावधि के उपरान्त जो भी हथठेला दुकानदार अपनी मनमानी करेगा, उसके विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष विमल पोरवाल बण्टी, नीलू पाण्डेय, अमित गुप्ता, गौरव चोपडा, ऋषभ पोरवाल, गोविन्द शारदा सहित करीब आधा सैकडा से अधिक स्थायी/हथठेला दुकानदारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...