सावन के तीसरे सोमवार पर हजारी महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब: एक जलाभिषेक से मिलता है हजार गुना पुण्य

Share This

सावन माह के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र हजारी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। एक हजार शिवलिंगों से सुसज्जित इस प्राचीन मंदिर की विशेष मान्यता है कि यहां भगवान शिव को एक बार जल अर्पित करने मात्र से श्रद्धालु को एक हजार बार जलाभिषेक करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी अटूट विश्वास के चलते सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।

सावन के तीसरे सोमवार पर डाक कांवड़ियों ने श्रंगीरामपुर धाम से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान हजारी महादेव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।

मंदिर के पौराणिक महत्व के अनुसार गर्भगृह में स्थापित मुख्य शिवलिंग पर छोटे-छोटे एक हजार शिवलिंग निर्मित हैं। मान्यता है कि जब श्रद्धालु मुख्य शिवलिंग पर जल अर्पित करता है तो वह जल एक साथ सभी एक हजार शिवलिंगों पर प्रवाहित होता है, जिससे भक्त को हजार गुना पुण्यफल प्राप्त होता है। यही विशेषता हजारी महादेव मंदिर को अन्य शिवालयों से अलग पहचान प्रदान करती है।

सोमवार को मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य तथा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा तड़के ही मंदिर परिसर पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा लगातार बैरिकेडिंग, दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की निगरानी करते रहे। वहीं क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य एवं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक भीड़ नियंत्रण और डाक कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था संभालते रहे।

प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते श्रद्धालुओं ने सुगमता के साथ भगवान हजारी महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया और पूरा दिन मंदिर परिसर शिवभक्ति में सराबोर रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...