माँ-बेटी की हत्या से मचा हडकम्प

Share This

भरथना- थाना क्षेत्र के ग्राम चन्देठी मेें घर के अन्दर तेज धारदार हथियार से की गई माँ-बेटी की जघन्य हत्या की खबर फैलते ही गांव में दहशत के साथ हडकम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुँचे पुलिस कप्तान सहित आलाधिकारियों व फॉरेंसिक टीम ने घटना की जाँच पडताल शुरू कर दी।

सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम चन्देठी में उस समय हडकम्प के साथ दहशत फैल गयी। जब गांव के एक घर के अन्दर माँ-बेटी की तेज धारदार हथियार से जघन्य हत्या होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अनुसार विवाहित बेटी अपनी माँ के साथ घर में रहती थी, जबकि घर के अन्य पुरूष सदस्य बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह भारी पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुँच गयीं तथा जाँच पडताल में जुट गयीं।

घटना के सम्बन्ध में पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में थाना पुलिस को जानकारी हुई थी। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि माँ पुष्पा देवी (62 वर्ष) व विवाहित बेटी निर्मला (43 वर्ष) का शव घर के अन्दर पडा हुआ था। जिनकी किसी तेज धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या की गई है। पुष्पा देवी पत्नी सुरेश चन्द्र का शव गैलरी में चारपाई व निर्मला का शव आंँगन में खून से लथपथ अवस्था में मिला। समीप ही एक दरांती भी पायी गई है। जबकि घर के अन्य किसी सामान से कोई छेडछाड नहीं की गई है। करीब दो दिन से घर से किसी भी व्यक्ति का आवागमन न होने तथा दूधिया के दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को शक हुआ, जिस पर ग्रामीणों की सजगता पर घटना की जानकारी हो सकी।

पुलिस कप्तान श्री श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मृतका पुष्पा देवी के पुत्र नन्दू से दूरभाष पर वार्ता हुई, तो उसने बताया कि वह व उसका एक भाई, पिता नोएडा व पुणे में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उनकी माँ पुष्पा देवी व एक विवाहित बहिन निर्मला रहती है। बहिन निर्मला की शादी दिनांक 26 अप्रैल, 2021 को थाना क्षेत्र किशनी (मैनपुरी) में की थी, किन्तु शादी के करीब 3-4 माह बाद ही बहिन के ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से लेकर वर्तमान समय तक बहिन गांव चन्देठी में माँ के साथ ही रह रही थी। जिसके सम्बन्ध मेें पूर्व में थाना किशनी में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था तथा एक वाद घरेलू हिंसा व मेंटीनेंस का मा0 पारिवारिक न्यायालय में भी दायर था। जिसका न्यायालय द्वारा अन्तिम निर्णय बहिन निर्मला के पक्ष में यह तय हुआ कि उसके पति द्वारा 7000 रूपया प्रतिमाह उसे गुजारा हेतु दिया जायेगा। प्रथम दृष्टया मामला बेटी की ससुराल से चल रहे वाद-विवाद के कारण होना प्रतीत होता है। फिल्हाल घटना के कारणों की सटीक पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...