उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विकास भवन में देखा गया

Share This

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में वृद्धि की घोषणा के अवसर पर विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अवलोकन एवं श्रवण मा० विधायक की गरिमामयी अध्यक्षता में किया गया।

सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने में उचित दर विक्रेताओं की भूमिका की सराहना करते हुए उनके लाभांश में वृद्धि की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी ढंग से राशन पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि पहले 17 रुपये प्रति कुंतल पर 90 रुपये का लाभांश मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। विधायक ने अन्नपूर्णा भवन संचालकों से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि “जैसा खाओगे अन्न, वैसा बनेगा मन।”

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर ई-पॉस मशीनों के माध्यम से पारदर्शी एवं बायोमेट्रिक आधारित खाद्यान्न वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसका पूरा राशन आसानी से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तकनीक आधारित वितरण प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 105 अन्नपूर्णा भवन संचालित हैं तथा 150 अन्नपूर्णा भवन प्रस्तावित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष भवनों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा भवनों की स्थापना से संचालकों का सम्मान बढ़ा है और जनपद में इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उचित दर विक्रेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, हरी नारायण बाजपेयी, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...