जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

Share This

भरथना- एस0ए0वी0 इण्टर कॉलेज के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ।

सोमवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित कॉलेज के क्रीडास्थल पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष व बार एसोसिऐशन भरथना के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पाण्डे व विशिष्ट अतिथि ललित कुमार (शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भरथना) व नीरज पाल (सहायक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भरथना) के द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य डा0 शैलेन्द्र कुमार व क्रीड़ा प्रभारी जगदीश गौतम ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पट्टिका पहना व बैज लगाकर प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों चौधरी जसवंत सिंह इंटर कॉलेज नगला छोटे, प्रकाश इंटर कॉलेज भरथना, जनसहयोगी इंटर कॉलेज बसरेहर, जनता इंटर कॉलेज बकेवर, के0एन0 हायर सेकेंडरी स्कूल भरथना, एस0ए0वी0 इंटर कॉलेज भरथना ने प्रतिभाग किया।

3 श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता में अंडर-19 अंडर-17 और अंडर-14 के बालक- बालिका की विजेता एवं उपविजेता टीमें रहीं। जिनमें अंडर-19 बालक वर्ग की विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना, उपविजेता चौधरी जसवंत सिंह इंटर कॉलेज नगला छोटे व अंडर-19 बालिका वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना व अंडर- 17 बालक वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना, उपविजेता- केएन हायर सेकेंडरी स्कूल भरथना व अंडर- 14 बालक वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना व अंडर- 17 बालिका वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना रही। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य डा0 शैलेंद्र कुमार ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र एवं विजयी ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर शिक्षक इंद्रजीत यादव, अंगदराम, रविकान्त, मुकेश कुमार, रीतेश चतुर्वेदी, ज्योति सिंह, कैलाशशंकर दुबे, रविकांत, सुशांत कुमार, राजेश सिंह, वरिष्ठ लिपिक हृदेश यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का संचालन आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...