चकरनगर समाधान दिवस में पहुंचीं 29 शिकायतें डीएम ने दिए एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील चकरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुनें और निष्पक्ष जांच कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाए तथा दोषी एवं जवाबदेह व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही गांवों के भ्रमण के दौरान विभागीय योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने और लाभार्थियों से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरण संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी रहे।

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित मामलों में देरी के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा सभी प्रकरणों का निस्तारण अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अभय राय ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का शासन स्तर पर फीडबैक लिया जाता है, इसलिए सभी मामलों का प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी चकरनगर रोहित मौर्या, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...