वीरसपूतों की बलिदानी को भुलाया नहीं जा सकता- अजय यादव (चैयरमैन)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- राष्ट्र के वीरसपूतों की बलिदानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा देशहित में किये गये कार्य सदैव प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणादायी हैं।

उक्त बात मंगलवार को कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। उन्होंने कहा कि आज हमें जो भी स्वतंत्रता व अधिकार प्राप्त है, वह इन्हीं बलिदानियों की शहादत का परिणाम है। इससे पहले चैयरमेन श्री यादव ने परिषद के पदाधिकारियों व समाजसेवियों के साथ नेताजी सहित पार्क में स्थापित चन्द्रशेखर आजाद व शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वन्देमातरम गायन किया गया। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्र के क्रान्तिकारी नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को रूबरू कराया। इस मौके पर राजेन्द्र चौधरी, श्रीभगवान पोरवाल, देवेन्द्र पोरवाल कल्लू, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विष्णु भदौरिया, संजय माधवानी, राजेश यादव पण्डा, प्रताप वर्मा, मनोज दीक्षित, शेखर सिंह राठौर, सुशान्त उपाध्याय, भानु वर्मा, अशोक गुप्ता, रामप्रकाश पाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...