जनता कॉलेज बकेवर में श्री आनन्द स्वरूप मिश्र जन्म शताब्दी समारोह का होगा भव्य आयोजन

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज बकेवर इटावा में कालेज के संस्थापक सेक्रेटरी एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री आनन्द स्वरूप मिश्र जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम पूर्व वार्ता/ बैठक में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन 27 एवं 28 अक्टूबर 2025 को विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा, 27 अक्टूबर 2025 को कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना,रेड रिबन क्लब, रोवर्स रेंजर्स इकाई के साथ जनता कॉलेज बकेवर तथा जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बकेवर की एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा,इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई,इटावा का विशेष सहयोग रहेगा।शिविर का शुभारंभ प्रातः11 बजे महाविद्यालय परिसर में होगा, इसके पश्चात “संस्थापना चित्रण-कॉलेज इतिहास से जुड़े विभिन्न चित्रों के पोस्टर” संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता एवं “कॉलेज के आदर्शों से प्रेरित शिक्षा,सेवा,संस्कार एवं आत्मनिर्भरता का पथ” विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मुख्य कार्यक्रम के रूप में जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एयर चीफ मार्शल,भारत सरकार राकेश कुमार सिंह भदौरिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में श्री बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी वृंदावन,मथुरा के अध्यक्ष एवं मा.उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायमूर्ति अशोक कुमार उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे, पूर्व सांसद राज्यसभा व पूर्व छात्र प्रो.रामबख्श वर्मा, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय,कानपुर के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक,जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त शुक्ल,पूर्व छात्र जनता कॉलेज बकेवर एवं विधायक हमीरपुर डॉ.मनोज प्रजापति, निदेशक,वित्त नियंत्रक, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अशोक कुमार बाजपेई,रेलवे दावा न्यायाधिकरण भारत सरकार के अध्यक्ष आदित्य बाजपेई की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।समारोह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सायं कालीन ‘काव्यांजलि’ का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा,जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप गुप्त,उच्च न्यायालय, इलाहाबाद करेंगे।

काव्यांजलि कार्यक्रम में डॉ रूचि चतुर्वेदी आगरा,डॉ. राजीव राज,डॉ.कमलेश शर्मा,अशोक यादव,लटूरी लट्ठ टूंडला,अजय अंजाम,सुनील अवस्थी एवं अरविंद यादव आदि ख्यातिलब्ध कवि काव्य पाठ करेंगे। समारोह के संयोजक डॉ.दिव्य ज्योति मिश्र ने बताया कि इस शताब्दी समारोह का उद्देश्य आनन्द स्वरूप मिश्र के शैक्षिक,सामाजिक एवं नैतिक योगदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करना है,उन्होंने बताया कि समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षाविद्,पूर्व छात्र एवं गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम आयोजन समिति में सर्वश्री शिव शंकर प्रजापति,डॉ कौशल किशोर दीक्षित,डॉ.शिव बाबू तिवारी एवं डॉ.सीताराम त्रिपाठी सहित काव्यांजलि समिति के संयोजक सर्वश्री श्री नारायण दुबे,डॉ.कुश चतुर्वेदी,डॉ.मंजू यादव,अरविंद चौधरी एवं अश्वनी कुमार मिश्र आदि होंगे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...