हर्षोल्लास से हुआ ईद मिलादुन्नबी का जश्न

Share This

भरथना- पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को भरथना में ईद मिलादुन्नबी का जश्न अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जवाहर रोड स्थित बड़ी जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मौलाना फहीम रजा, हाफिज अजीम संभली, हाफिज मोनिस रजा और हाफिज साहिल रजा ने दुरूद व सलाम के साथ जुलूस की शुरुआत कराई।

सुबह करीब 10 बजे जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस स्टेशन रोड, श्रीनगर, मुख्य चौराहा, तिलक रोड, मोतीगंज, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, मंडी समिति, बालूगंज और सरोजनी रोड होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के साथ बच्चे और युवा भी शामिल हुए। हाथों में इस्लामी झंडे लिए लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग पर जश्न और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और खाने-पीने की चीजें वितरित कीं। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस के दौरान विधायक राघवेन्द्र गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, सभासद निहालुद्दीन, राजेश यादव पण्डा, सुक्खी, रहीश खान सहित मुस्लिम समाज के हजारों गणमान्यजनों के साथ थाना प्रभारी विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी, इद्दू हसन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...