यूपीयूएमएस सैफई में WHO-UNICEF मेंटरशिप विजिट नवजात शिशु देखभाल को और सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में हाल ही में WHO–UNICEF की राष्ट्रीय मेंटर एवं किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी का विशेष दौरा आयोजित किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट  का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और नवजात शिशुओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया।

दौरे के दौरान प्रो. शालिनी त्रिपाठी ने कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में स्थापित मानव दुग्ध बैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए वेंटिलेशन रणनीतियों, कंगारू मदर केयर तथा अन्य साक्ष्य-आधारित चिकित्सा हस्तक्षेपों को और मजबूत बनाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया गया कि इन उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन से नवजात शिशुओं में बीमारी और मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी, जो उत्तर प्रदेश और देश में सतत विकास लक्ष्यों  की प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के साथ हुई बैठक में यूपीयूएमएस में आने वाले बड़ी संख्या में मरीजों तथा समय से पूर्व जन्मे एवं संवेदनशील नवजात शिशुओं के उपचार को और बेहतर बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रो. शालिनी त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक संसाधनों के विकास तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कुलपति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपीयूएमएस सैफई क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और यहां की पहलें प्रदेश में नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रही हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...