कांधनी शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक में अन्नू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Share This

सदर विधानसभा क्षेत्र के इकदिल मंडल अंतर्गत कांधनी शक्ति केंद्र पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा नेत्री अन्नू गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अन्नू गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम सुनने के लिए प्रेरित करने और अधिक से अधिक डीएलपी (Digital Listening Point) बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए।

अन्नू गुप्ता ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका में लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

“हर बूथ मजबूत, हर कार्यकर्ता सक्रिय और संगठन सर्वस्पर्शी” के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...