यूपीयूएमएस सैफई की उपलब्धियों से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुलपति प्रो. अजय सिंह को दी बधाई

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की बीते एक वर्ष की प्रगतिशील यात्रा, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “वर्ष एक, उपलब्धियाँ अनेक” मुख्यमंत्री को भेंट की।

भेंट के दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने विश्वविद्यालय में शिक्षा, चिकित्सा, शोध एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए गए नवाचारों तथा संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। कॉफी टेबल बुक में विश्वविद्यालय के एक वर्ष के दौरान हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और निरंतर प्रगति की सराहना की। उन्होंने कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह को उनके सफल एवं उपलब्धिपूर्ण एक वर्ष के कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे यूपीयूएमएस सैफई के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विश्वविद्यालय शिक्षा, चिकित्सा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...