महेवा ब्लॉक कार्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण विकास कार्यों और वित्तीय स्थिति की समीक्षा

Share This

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने विकास खण्ड महेवा स्थित ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा अभिलेखों का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का शीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित करने तथा लंबित भुगतानों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के नियमित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...