सराय मिठठे में पंचायत भवन डिजिटल लाइब्रेरी और आंगनवाड़ी केंद्र का सीडीओ ने किया निरीक्षण

Share This

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए ग्राम पंचायत सराय मिठठे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डिजिटल लाइब्रेरी में रजिस्टरों एवं पुस्तकों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें नियमित रूप से अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

इसके बाद उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों एवं लाभार्थियों को पोषण सामग्री का वितरण नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

सीडीओ ने कहा कि पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी और आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्थान के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन संस्थानों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित कर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...