शिव स्तुति सदैव कल्याणकारी होती है- महन्त रामदास जी (श्री दंदरौआ धाम)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- श्रावण मास में की गई शिव स्तुति सदैव कल्याणकारी होती है। देवों के देव महादेव बडे ही दयालु व कृपालु हैं। वह वास्तविकता में भोले हैं, इसीलिए सम्पूर्ण जगत उन्हें भोलेनाथ के नाम से स्मरण करता है। श्रद्धालु की सच्ची भक्ति व लगन से वह बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं।

उक्त बात कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड मिडिल स्कूल प्रांगण स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मन्दिर पर चल रहे शिवपुराण महोत्सव के दौरान सन्त श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर रामदास जी महाराज (श्री दंदरौआ धाम) ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति सदैव सकारात्मकता ही प्रदान करती है। कभी-कभी हम आपत्ति के समय विचलित हो जाते हैं। किन्तु प्रभु सदैव ही हमारे कष्टों का नाश करते हैं। इससे पहले महाराज जी ने मन्दिर में विराजमान समस्त दैवीय शक्तियों का पूजन अर्चन व दर्शन किया। तदुपरान्त मन्दिर समिति द्वारा उनका माल्यार्पण कर भक्तिपूर्ण माहौल में उनका स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मन्दिर व्यवस्थापक गोपाल दीक्षित, पुजारी मुकेश दीक्षित, अनिल पाठक, अंकुर तिवारी, बण्टी पोरवाल, संजय चौहान, सुशान्त उपाध्याय, पंकज चौहान, श्यामू तिवारी, आशीष चौहान, राजीव यादव सहित कई श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...