सोशल मीडिया पर एक्स-रे सुविधा बंद होने की खबर भ्रामक, सेवाएं 24 घंटे संचालित : यूपीयूएमएस

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रेडियोलॉजी विभाग की एक्स-रे सुविधा एवं एक्स-रे फिल्म की उपलब्धता को लेकर प्रसारित की जा रही खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सुपर स्पेशियलिटी भवन में एक्स-रे सेवाएं पूरी तरह से सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सोशल मीडिया पर जिस एक्स-रे कक्ष की तस्वीर साझा की गई है, वह एक अतिरिक्त (स्टैंडबाय) एक्स-रे कक्ष है, जिसका उपयोग केवल आपातकालीन परिस्थितियों या मरीजों की संख्या अधिक होने पर किया जाता है। नियमित रूप से एक्स-रे जांच की सुविधा सुपर स्पेशियलिटी भवन के रेडियोलॉजी विभाग के कक्ष संख्या-68 में 24 घंटे उपलब्ध है।

प्रशासन ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे के अलावा एमआरआई, सीटी स्कैन और मैमोग्राफी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी लगातार संचालित की जा रही हैं। विभाग में एक्स-रे फिल्म सहित सभी आवश्यक उपभोग्य सामग्री और उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

यूपीयूएमएस ने सोशल मीडिया पर एक्स-रे फिल्म समाप्त होने और सेवा बंद होने के दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। विश्वविद्यालय के अनुसार जिस दिन एक्स-रे सेवा बंद होने का दावा किया गया, उसी दिन विभाग में 53 मरीजों की एक्स-रे जांच सफलतापूर्वक की गई थी, जिसका रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध है। यह तथ्य स्वयं प्रमाणित करता है कि सेवाएं नियमित रूप से जारी थीं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आमजन और मीडिया से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही प्रमाणिक मानें। प्रशासन ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...