उत्तर प्रदेश विकास यात्रा गोष्ठी में बोलीं विधायक सरिता भदौरिया, विकास की नई पहचान बना प्रदेश

Share This

दैनिक जागरण के तत्वावधान में थियोसोफिकल इंटर कॉलेज, इटावा में आयोजित उत्तर प्रदेश विकास यात्रा : विकास की लहर, हर गांव-हर शहर गोष्ठी में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में हुए आधारभूत, आर्थिक एवं सामाजिक विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है, जिसका लाभ गांवों से लेकर शहरों तक के लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को कभी ‘बीमारू राज्य’ के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज राज्य ने निवेश, बेहतर कानून-व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप विकास की लहर हर गांव और हर शहर तक पहुंच रही है।

 

गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रदेश के समग्र विकास को लेकर विचार साझा किए गए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...