यूपीयूएमएस सैफई में आयोजित हुई एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026, छात्रों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के छात्र परिषद द्वारा 18 जुलाई 2026 को एमबीबीएस बैच-2025 के विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन लेक्चर थिएटर-2 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, विश्लेषणात्मक सोच, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एमसीक्यू राउंड, विजुअल राउंड और रैपिड फायर राउंड शामिल रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन **प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार (डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन), डॉ. कीर्ति जायसवाल (डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर), डॉ. अजय कुमार (ऑफिस इंचार्ज) तथा डॉ. ममता रानी (कोऑर्डिनेटर) के निर्देशन में किया गया।

प्रतियोगिता में आकांक्षा सागर एवं मेहविश खान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विनायक मित्तल एवं प्रखर गुप्ता की टीम दूसरे स्थान पर रही, जब कि अजय प्रकाश एवं अर्पित की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पदक एवं शैक्षणिक पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को उनके उत्साह और शैक्षणिक समर्पण के लिए प्रमाण पत्र दिए गए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान-वर्धन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करती हैं। यह आयोजन भविष्य के दक्ष और उत्कृष्ट चिकित्सा पेशेवरों के निर्माण की दिशा में यूपीयूएमएस सैफई की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...