एसएमजीआई में तीन दिवसीय वर्चुअल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

Share This

 सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी  इटावा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वर्चुअल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम  रीइमेजिनिंग फार्मेसी एजुकेशन: इनोवेशन, रिसर्च एंड प्रोफेशनल एक्सीलेंस का 19 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन सत्र में शिक्षकों और प्रतिभागियों को नवाचार, अनुसंधान तथा पेशेवर नैतिकता के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भरत मिश्रा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ ने बियॉन्ड द क्लासरूम: इनोवेशन, रिसर्च एंड प्रोफेशनल एथिक्स विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक शिक्षण, अधिगम, शोध, वैज्ञानिक लेखन, मूल्यांकन तथा शैक्षणिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है।

डॉ. मिश्रा ने एआई के लाभ और सीमाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उभरती तकनीकों को अपनाते समय शैक्षणिक ईमानदारी, आलोचनात्मक सोच और पेशेवर नैतिकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनके व्यावहारिक उदाहरणों और दूरदर्शी विचारों को प्रतिभागियों ने सराहा।

व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शोध तथा पेशेवर नैतिकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

यह कार्यक्रम डॉ. विवेक यादव, चेयरमैन, सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. यू.एस. शर्मा निदेशक रहे, जबकि संचालन सुश्री पारिका ठाकुर एसोसिएट प्रोफेसर, फार्मास्यूटिक्स विभाग ने किया।

आयोजन समिति ने सभी विशिष्ट वक्ताओं, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम फार्मेसी शिक्षा को नवाचार, अनुसंधान, तकनीक और पेशेवर उत्कृष्टता के नए आयाम प्रदान करते हैं। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...