भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के तहत जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के रेलमंडी शक्ति केंद्र पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र से जुड़े बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री अन्नू गुप्ता ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की और उन्हें सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ।
