पोषण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी पात्रों को मिले लाभ: जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल

Share This

इटावा, 30 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जानकारी दी गई कि पोषण ट्रैकर पर फेस कैप्चर एवं ई-केवाईसी (एफआरएस) की प्रगति 96.95 प्रतिशत है। चकरनगर क्षेत्र में 501 लाभार्थियों का कार्य लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों का फेस कैप्चर एवं ई-केवाईसी नहीं होगा, उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि पोषण ट्रैकर पर गर्भवती महिलाओं के वजन एवं चार पूर्व प्रसव जांच (एएनसी) का लक्ष्य 1082 है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने पर जोर दिया। आभा आईडी निर्माण की प्रगति मात्र 46.64 प्रतिशत पाए जाने पर उन्होंने इसे महत्वपूर्ण बताते हुए शेष लाभार्थियों की आईडी शीघ्र बनवाने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की अपार आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पोषण ट्रैकर पर मॉनिटरिंग एफिशिएंसी 97.98 प्रतिशत तथा गृह भ्रमण प्रगति रिपोर्ट 96.35 प्रतिशत दर्ज की गई। सीबीई एवं वीएचएसएनडी कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सीबीई के सभी 1564 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि वीएचएसएनडी के 1485 सत्रों के सापेक्ष 1350 सत्र ही आयोजित हुए हैं। बढ़पुर में 50 तथा ताखा में 33 सत्र आयोजित न होने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुपोषित बच्चों की समीक्षा में बताया गया कि अप्रैल माह में चिन्हित 442 सैम बच्चों में से 323 बच्चों को मैम श्रेणी में लाया गया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि सैम बच्चों को मैम तथा मैम बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे जाएं।

एनआरसी में सैम बच्चों की संख्या 47 होने पर उन्होंने अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने पर बल दिया। मई माह में चकरनगर क्षेत्र से कोई भी बच्चा एनआरसी में भर्ती न होने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आवेदन भरवाकर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लंबित आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने को कहा।

मिशन पंजीकरण अभियान के तहत जन्म प्रमाण पत्र के 1466 लंबित प्रकरणों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। आरबीएसके टीमों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...