इटावा: डीएम की अध्यक्षता में राजस्व स्टाफ की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में राजस्व स्टाफ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजस्व मामलों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों का निस्तारण निर्धारित मानकों और समय-सीमा के अनुरूप किया जाए। उन्होंने मासिक प्रगति विवरण प्रस्तुत करने के साथ अर्जेंट एवं सामान्य नकल प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों को “रोज का रोज” निपटाने की कार्यप्रणाली अपनाई जाए।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न न्यायालयों, राजस्व परिषद एवं आयुक्त कानपुर मंडल से प्राप्त पत्रावलियों में वर्तमान में 90 प्रकरण लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इनका शीघ्र निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्णयित पत्रावलियों को समय से प्रस्तुत करने को कहा।

सरफेसी एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत मामलों, भूमि आवंटन, विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता तथा राजस्व संहिता की धारा 96 से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि समयबद्ध कार्य से सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार होगा।

उन्होंने भू-माफिया एवं अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 98 लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

भू-अभिलेख अधिष्ठान की समीक्षा के दौरान लोकायुक्त एवं अन्य आयोगों से प्राप्त 18 लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं सार्वजनिक सेवायानों से संबंधित दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच, ठेकेदारी कार्य हेतु 293 लंबित चरित्र प्रमाण पत्रों तथा सेवायोजन के लिए 68 लंबित सत्यापन प्रकरणों को प्राथमिकता पर निपटाने को कहा गया।

प्रॉसिक्यूशन की धारा 3/25/27 के अंतर्गत लंबित प्रकरण शून्य पाए गए, जबकि उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित 10 रिट एवं पीआईएल याचिकाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। पेंशन से संबंधित कोई प्रकरण लंबित नहीं पाया गया।

इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र एवं उत्तर प्रदेश जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के अंतर्गत 189 लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में रिक्त उचित दर दुकानों (3 लंबित) एवं पेट्रोल पंप एनओसी (26 लंबित) के मामलों पर भी चर्चा हुई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनपद की कार्यप्रणाली में सुधार हो और शासन स्तर पर बेहतर रैंकिंग प्राप्त की जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी न्यायिक, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...