पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Share This

 भरथना-इटावा रोड स्थित तहसील के निकट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रामशंकर कठेरिया ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं, किसानों और आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई को संबोधित करते हुए प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नगर के श्रीनगर निवासी डॉ. रामस्वरूप यादव ने 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़ी नियुक्ति संबंधी समस्या को पूर्व केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। इस पर कठेरिया ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। वहीं रमायन ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने भूमि विवाद से संबंधित समस्या से अवगत कराया।

जनसुनवाई में उपस्थित किसानों ने भी कृषि एवं राजस्व विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत तथा श्रीभगवान पोरवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने टिफिन शेयर कर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भोजन किया।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अनूप जाटव, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष बंटू गौर, विमल गुप्ता, जयदीप त्रिपाठी, त्रिलोकी पोरवाल, दिवकांत शुक्ला, इमरान खान, दीपक कश्यप, महेंद्र भदौरिया, ममता कुशवाहा, औशान शाक्य, विपिन दुबे, नेक्से पोरवाल, संजू पोरवाल, उदयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान नेता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...