भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्थानीय तहसील एवं सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में वर्ष 1995 से भर्ती न होने के कारण कर्मचारियों की कमीं होने के चलते तहसील में वादों का निस्तारण व अन्य कार्य समय से नहीं हो पा रहे हैं। शासन को कर्मचारियों की भर्ती की ओर ध्यान देना चाहिये।
उक्त बात बार एसोसियेशन भरथना के अध्यक्ष हरिशचन्द्र पाण्डेय (एडवोकेट) ने कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमीं से सभी कार्य प्रभावित होते हैं। साथ ही उन्होंने मण्डी समिति द्वारा बीते दिन मण्डी में धान बिक्री पर दोपहर 2 बजे तक लगायी गयी रोक को गलत ठहराया। उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार धान खरीद 2 बजे से शुरू हुई।
