भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखने के लिए सैकडों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों का सैलाब देर रात्रि तक एक ही स्थान पर जमा रहता है।

कस्बा के मुुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान में चल रहे 128वें रामलीला महोत्सव का मंचन चल रहा है। मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मार्मिक मंचन देखने के लिए श्रद्धालु महिला-पुरूषों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। जिसके चलते आकर्षक साज-सज्जायुक्त रामलीला मैदान में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति के बीच पंचवटी वर्णन, सूपनखा की नाक-कान काटना, सीताहरण, खर-दूषण वध, जटायु उद्धार आदि लीलाओं के दर्शन कराये गये। इस दौरान समिति संरक्षक सत्यप्रकाश यादव राजा, अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, महामंत्री गणेश कौशल, दीपक यादव, अरविन्द भदौरिया, विनोद पटेल आदि सहित समस्त रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
