संभावित सूखे से निपटने को तैयार प्रशासन, जल संरक्षण पर जोर

Share This

 संभावित कम वर्षा एवं सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सोमवार को अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा सूखा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को जल संरक्षण के लिए जनपद स्तर पर सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सूख चुके तालाबों में नहरों एवं नदियों से पानी भरने की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया, ताकि वर्षा की कमी की स्थिति में जल संकट से बचा जा सके।

अधिकारियों ने सोलर ट्यूबवेल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने, खराब हैंडपंपों एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित टोंटियों की मरम्मत कराने तथा तालाबों की सफाई एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए रिचार्ज पिट और चेक डैम निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। इसके अलावा किसानों को कम जल खपत वाली फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने की रणनीति पर चर्चा की गई, जिससे जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि जल संरक्षण एवं सूखा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्यों की प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा की जाएगी, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक के अंत में सभी विभागों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान करते हुए “जल है तो कल है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...