आईएनएस सुनयना ‘आईओएस सागर’ मिशन पर रवाना, क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को मिलेगा बल

Share This

मुंबई। क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना 2 अप्रैल 2026 को मुंबई से हिंद महासागर पोत (आईओएस सागर) के रूप में रवाना हुआ। इस पोत पर भारतीय नौसैनिकों के साथ 16 मित्र देशों की नौसेनाओं के जवान भी सवार हैं।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने नौसेना प्रमुख  एडमिरल दिनेश त्रिपाठी  की उपस्थिति में पोत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपने संबोधन में संजय सेठ ने कहा कि आईओएस सागर पहल भारत के “साझेदारी के माध्यम से नेतृत्व, एकता के माध्यम से शक्ति और शांति के माध्यम से प्रगति” के दृष्टिकोण को दर्शाती है। उन्होंने हाल ही में ओमान से INSV Kaundinya की वापसी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत और ओमान के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आईओएस सागर 2026 इस भावना को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय साझेदारियों को और व्यापक एवं समावेशी बनाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के “एक स्वतंत्र, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र सभी देशों के हित में है” कथन को उद्धृत करते हुए उन्होंने ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘विजन महासागर’ पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आईओएस सागर इस विजन का व्यावहारिक रूप है, जो साझेदार देशों को प्रशिक्षण, सहयोग और सामूहिक तैयारी के लिए एक मंच प्रदान करता है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बदलते समुद्री परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अवैध मछली पकड़ने, समुद्री डकैती, नशीले पदार्थों की तस्करी और संसाधनों पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “एक जटिल समुद्री वातावरण में आईओएस सागर के माध्यम से 16 समान विचारधारा वाले देशों का एक साथ आना बेहद महत्वपूर्ण है।”

इस पहल को हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और साझा विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...