जन्म के करीब 6 घण्टे बाद नवजात की हुई मौत

Share This

भरथना- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्मे एक नवजात की 6 घण्टे के अन्दर सैफई चिकित्सालय में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर प्रसव में लापरवाही करने, रुपये लेने और बिना चिकित्सक की निगरानी में डिलीवरी कराने के गंभीर आरोप लगाए। सोमवार सुबह परिजन नवजात का शव लेकर सीएचसी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। उक्त सम्बन्ध में अधीक्षक ने जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

क्षेत्र के ग्राम चन्दपुरा (सिंहुआ) निवासी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी ज्योति (25 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनका आरोप है कि प्रसव कराने के नाम पर अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने 3 हजार रुपये ले लिए। इसके अलावा अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से करीब एक दर्जन इंजेक्शन भी मंगवाए गए। प्रसव के दौरान कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था और केवल तीन नर्सों ने ही डिलीवरी कराई। बच्चे के जन्म के बाद शुरुआत में स्टाफ ने नवजात को सामान्य बताया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत गंभीर होने की बात कहते हुए उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। शाम करीब 6 बजे नवजात को सैफई भेजा गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

उक्त सम्बन्ध में अधीक्षक डा0 सैफ ने बताया कि प्रसूता का प्रसव प्रशिक्षित एसबीए (स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट) स्टाफ द्वारा कराया गया था। उन्होंने कहा कि जन्म के समय नवजात की धड़कन चल रही थी, लेकिन वह रो नहीं रहा था। इसी वजह से उसे शाम करीब 6 बजे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। वहां भर्ती करने के बाद रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिल्हाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...